राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का आज निधन हो गया. सड़क दुर्घटना में घायल मंगल मुंडा विगत कई दिनों से रिम्स में इलाजरत थे. मंगल मुंडा का सोमवार को खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें मंगलवार की सुबह खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया गया था. रिम्स में उनकी चार घंटे तक लंबी सर्जरी चली. डॉक्टरों ने बताया कि यह सर्जरी काफी जटिल थी. मंगल मुंडा की हालत बिगड़ी तो वेंटिलेटर पर रखा गया, पूरी कोशिश के बाद भी हम उन्हें बचा नहीं पाए.
मंगल मुंडा के निधन की खबर के बाद झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचकर दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने उनके शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें संतावना दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.
मंगल मुंडा का बिरसा मुंडा से क्या था रिश्ता
मंगल मुंडा आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते थे. मंगल सिंह मुंडा बिरसा मुंडा के पर परपोते सुखराम मुंडा के बड़े बेटे थे. जिन्हें 2007 में सरकार ने नौकरी भी दी थी. उनके दो और भाई हैं. भाइयों में मंगल मुंडा बड़े थे. तीनों भाई को एक साथ सरकार ने नौकरी दी थी.लेकिन कुछ दिन काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी.
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…