रांची में छेड़खानी रोकने के लिए महिला शिक्षण संस्थानों के आसपास ठेला, खोमचा और गुमटी हटाये जा रहे, 6 पुलिसकर्मी हो चुके हैं सस्पेंड

रांची
रांची में छेड़खानी रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। शहर में महिला शिक्षण संस्थानों के आसपास से ठेला, खोमचा और गुमटी हटाये जा रहे हैं। आपको बता दें कि छेड़खानी मामले में शिकायत के बाद लापरवाही बरतने के आरोपी में अबतक 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड हो चुके हैं। स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में शिकायत मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने के आरोप में कोतवाली थाना प्रभारी सह रंजीत कुमार सिन्हा को बुधवार को निलंबित कर दिया गया था। छेड़खानी प्रकरण में अबतक 2 थाना प्रभारी, 2 मुंशी और 2 एएसआई सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।


बता दें कि अपर बाजार थाना कोतवाली क्षेत्र में मारवाड़ी कन्या विद्यालय में लड़कियों के साथ छेड़खानी मामले में जब स्कूल प्रबंधन के द्वारा कोतवाली थाना और महिला थाना को सूचना दी गई थी तो वहां के कर्मियों एवं पदाधिकारी ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। इस अकर्मण्यता एवं लापरवाही के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चन्दन कुमार सिन्हा ने महिला थाना प्रभारी पिंकी साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार सिन्हा के निलंबन एवं विभागीय के कार्यवाही की अनुशंसा पुलिस उपमहानिरीक्षक, रांची क्षेत्र से की है।

Khabar Nama

आवाज़ आपकी, खबर हमारी

Share
Published by
Khabar Nama

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago