सांवली दुल्हन देख भड़का दूल्हा, शादी से किया इनकार; फिर पहुंची पुलिस

डेस्कः
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सांवली दुल्हन को देखने के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया है। दरअसल शादी कराने वाले बिचौलियों के माध्यम से राजस्थान के जयपुर से एक क्षत्रिय परिवार शादी करने के लिए राजगढ़ क्षेत्र के एक गांव में आया हुआ था। शादी कराने वाले बिचौलिए लड़का पक्ष से संपर्क कर पांच लाख में शादी कराने का वादा करने के बाद लड़के वाले को बुला लिया और दूसरे बिरादरी की लड़की शादी के लिए तैयार कर ली गई, लेकिन जब मंडप में दूल्हे ने दुल्हन को देखा तो वह काफी सांवली थी। दूल्हे ने दुल्हन से उसकी जाति पूछा तो वह दूसरी बिरादरी की निकली। इस पर दूल्हा भड़क गया। हंगामा शुरू हो गया। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

पहले गोरी लड़की दिखाई गई थी
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर थोड़ी देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सभी को थाने ले आई। दूल्हे के घरवालों की मानें तो लड़की के परिजनों से एजेंट ने मिलाया था। उस समय जो लड़की गोरी दिखाई गई थी। आज जब शादी करने आए तो सांवली दुल्हन थी। परिजनों ने यह भी बताया कि एजेंट ने उनसे शादी कराने के लिए रुपए की मांग की थी। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Nama

आवाज़ आपकी, खबर हमारी

Share
Published by
Khabar Nama

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

5 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

5 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

5 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

5 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

5 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

5 months ago