रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आगामी 14 और 15 अप्रैल को रांची के खेलगांव टाना भगत स्टेडियम में अपनी पार्टी का 13वां महाधिवेशन आयोजित करने जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी देते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि महाधिवेशन से पहले 60 लाख सदस्यता अभियान का लक्ष्य रखा गया है।
महाधिवेशन में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 6,000 जिला पंचायत प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से 3,060 प्रतिनिधि भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होंगे।
विनोद पांडेय ने बताया कि कुल 3,900 प्रतिनिधि मंडल इस महाधिवेशन में भाग लेंगे। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष मंडल का गठन भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 16 जनवरी से पार्टी की पंचायत कमेटियां भंग कर दी गई थीं, और इसके बाद से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। पांडेय ने उम्मीद जताई कि महाधिवेशन में संगठन को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…