Khabarnama Desk: रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर को एक बड़ी लूट की घटना हुई। इस घटना में अपराधियों ने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी से 14 लाख रुपये लूट लिए। यह घटना स्टेट बैंक काठीटांड़ के पास हुई थी।
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो संदिग्ध अपराधियों की पहचान की है। इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पोस्टर जारी किया है और आम जनता से मदद मांगी है।
अगर किसी के पास इन दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी है, तो वे पुलिस को बताए। सूचना देने वाले को 20,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा, और उनका नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने इसके लिए विशेष नंबर भी जारी किए हैं।
इस घटना को सुलझाने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।
1) SSP Ranchi -9431706136
2) SP Rural Ranchi 9431706138
3) Dy SP(HQ II)Ranchi 9431706142
4) Ins Cum OC Ratu 9431706175
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…