Khabarnama desk : शनिवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह ऑपरेशन केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली गांव में चल रहा है, जहां DRG (डिस्ट्रीक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है।
DIG कमलोचन कश्यप के अनुसार, मारे गए नक्सलियों के पास इंसास, AK-47 और SLR जैसे शक्तिशाली हथियार मिले हैं, जो यह संकेत देते हैं कि इनमें बड़े कमांडर भी शामिल थे। ऑपरेशन अभी भी जारी है, और सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर को मार गिराया था। मार्च के महीने में ही बस्तर रेंज में 49 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जो सुरक्षाबलों की लगातार सफलता को दर्शाता है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…