Khabarnama desk : आज झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिनमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में कुछ प्रमुख प्रस्तावों की मंजूरी दी गई, जिनमें झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं उद्योग विशेष छूट विधेयक को मंजूरी मिली, जिससे छोटे और मझोले उद्योगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा, झारखंड सचिवालय सेवा के शाखा पदाधिकारियों के प्रमोशन के नियमों में संशोधन किया गया। कृषि विभाग में 6 कर्मियों की सेवा की संपुष्टि उच्च न्यायालय के आदेश के तहत की गई।
इसके अतिरिक्त, दिव्यांग बच्चों के लिए इंटरमीडिएट स्तर पर 3400 सहायक आचार्य पदों का सृजन किया गया। झारखंड कम्यूनिटी हेल्थ भर्ती सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा, बाल पहाड़ी डैम के पास बराज निर्माण, झारखंड पुलिस हाउसिंग बोर्ड के नियमों में संशोधन और जेल रख-रखाव का कार्य भवन निर्माण विभाग को सौंपने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन निर्णयों को राज्य की प्रगति के लिए अहम बताया और कहा कि इन योजनाओं से आम जनता को लाभ मिलेगा।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…