Khabarnama Desk : गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद रांची पुलिस ने उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने अमन साहू गैंग के तीन प्रमुख शूटरों अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी को गिरफ्तार किया है।
इन तीनों आरोपियों पर रांची समेत कोयला क्षेत्र में आतंक फैलाने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, देसी कट्टा और मैगजीन भी बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अजय सिंह पर 14 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, समीर पर आधा दर्जन और वसीम पर 4 कांड दर्ज हैं।
रांची पुलिस इस समय 7 मार्च को कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर हुई फायरिंग की घटना में इनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अब गैंग के बाकी फरार सदस्यों की तलाश में प्रदेशभर में रेड कर रही है।





