Categories: राज्य

एक साथ 31 नक्सली ढेर

Khabarnama Desk : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ चल रही जंग में एक बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया। यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई। मुठभेड़ के दौरान 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य घायल हो गए।

आईजी बस्तर पी सुंदरराज के अनुसार, अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, और यह संख्या और बढ़ सकती है। मुठभेड़ के दौरान भारी गोलीबारी हुई, जिसमें कई नक्सलियों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। बस्तर पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगलों में हुई, जहां घंटों तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। शुरुआत में 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली थी, लेकिन तलाशी अभियान के दौरान और शवों की बरामदगी की गई, जिससे यह संख्या बढ़कर 31 हो गई।

यह मुठभेड़ हाल के दिनों में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा है। पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलियों को मारा जा चुका है, जिनमें छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हाल ही में हुए एक अन्य एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें एक 90 लाख रुपए का इनामी नक्सली भी शामिल था।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago