Khabarnama desk : होली के अवसर पर झारखंड में सरकारी दफ्तर और स्कूल 13 से 16 मार्च तक चार दिन के लिए बंद रहेंगे। कार्मिक विभाग ने 13 और 14 मार्च को होली की छुट्टी घोषित की है, जबकि 15 मार्च शनिवार और 16 मार्च रविवार है। इस तरह सरकारी कर्मियों को लगातार चार दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा।
झारखंड सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने बताया कि यह संयोग है कि शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण कर्मचारियों को चार दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, अधिकांश निजी स्कूलों में भी 13 से 15 मार्च तक छुट्टी घोषित की गई है।
विधानसभा सत्र भी 12 से 17 मार्च तक स्थगित रहेगा। पहले इसे 16 मार्च तक स्थगित किया गया था, लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि सत्र 17 मार्च तक स्थगित रहेगा, और 17 मार्च को होने वाली कार्यवाही अब 22 मार्च को होगी।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…