तेंदुए के हमले में 8 वर्षीय बच्ची की मौ*त

Khabarnama Desk : जनपद के कतरनिया वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज में तेंदुए की हलचल काफी बढ़ गई है, जिससे इलाके में तेंदुओं के हमले भी बढ़ गए हैं। ताजा मामला ग्राम तमोली पुरवा का है, जहां एक 8 साल की मासूम बालिका शालिनी को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया और उसकी दुखद मृत्यु हो गई।

यह घटना ककरहा रेंज के ग्राम पंचायत उर्रा के तमोलिन पुरवा गांव में घटी। गांव के बैजनाथ अपनी पत्नी और बच्ची शालिनी के साथ खेत पर काम करने गए थे। सभी खेत में काम में व्यस्त थे, तभी एक तेंदुआ घात लगाकर दूसरी ओर के खेत में छिपा हुआ था। अचानक उसने बैजनाथ की 8 साल की बेटी शालिनी पर हमला कर दिया और उसे अपने पंजों में दबाकर गन्ने के खेत में खींच ले गया।

बैजनाथ, उसकी पत्नी और आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया और तेंदुए को डराया, जिससे वह शालिनी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, बालिका की मौत हो चुकी थी। शालिनी की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग रोने-चिल्लाने लगे, और देखते ही देखते सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और डीएफओ को सूचित किया। डीएफओ बी शिव शंकर ने इस घटना को तेंदुए के हमले का परिणाम बताया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक शालिनी कक्षा 2 की छात्रा थी।

यह घटना पूरे गांव में शोक की लहर छोड़ गई और वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुओं की बढ़ती गतिविधि पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago