Categories: राज्य

दीमा हसाओ में कोयला खदान में पानी भरने से 9 श्रमिक फंसे, एक की मौत, बचाव अभियान जारी

Khabarnama Desk : असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो के तीन किलो क्षेत्र में सोमवार को एक कोयला खदान में अचानक पानी भरने से 300 फीट गहरे खदान में 9 श्रमिक फंस गए। बुधवार सुबह सेना और NDRF की टीमों ने बचाव अभियान चलाया, जिसमें एक श्रमिक का शव बरामद किया गया, जबकि अन्य आठ श्रमिक अभी भी फंसे हुए हैं।

यह घटना सोमवार की है, जब खदान में अचानक पानी भर गया और श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। भारतीय सेना, असम राइफल्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, मंगलवार शाम को इसे कुछ समय के लिए रोका गया, लेकिन आज सुबह यह फिर से शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि बचाव कार्य में 21 पैरा गोताखोरों की टीम शामिल है और उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। NDRF के कमांडेंट एन तिवारी ने कहा कि 24 घंटे से ज्यादा वक्त से बचाव कार्य जारी है और वे जल्द ही फंसे हुए श्रमिकों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।

इस घटना की जांच के लिए पुलिस ने खान एवं खनिज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है और अवैध खदान के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। खदान से पानी निकालने के लिए डी-वाटरिंग पंप मंगाए गए हैं। यह घटना सुरक्षा मानकों की गंभीर कमी को उजागर करती है, और जांच जारी है।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago