हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा ने पाया नया प्यार, जानिए किसे कर रहीं डेट!

Khabarnama Desk: एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने सबसे पहले अभिनेता और टीवी पर्सनैलिटी अली गोनी को डेट किया। दोनों के रिलेशनशिप ने काफी ध्यान खींचा, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चला।

इसके बाद नताशा की जिंदगी में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या आए। उनकी लव स्टोरी ने लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि उन्होंने अचानक रिलेशनशिप और शादी की घोषणा की। दोनों ने जनवरी 2020 में सगाई की और फिर शादी कर ली। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद नताशा और हार्दिक के रिश्ते में समस्याएं आने लगीं। उनकी तलाक की खबरें सुर्खियों में रहीं। तलाक की घोषणा से पहले नताशा अपने होमटाउन विदेश चली गई थीं। बाद में उन्होंने तलाक को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की।

नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स के अफेयर की चर्चा

अब नताशा का नाम अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर साथ देखा गया है, जिससे अफेयर की अफवाहें तेज हो गई हैं। दिवाली पार्टी में भी दोनों साथ दिखे, और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें शेयर हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज

अब उनकी एक बार फिर से अफेयर की खबरें चर्चा में हैं. एक्ट्रेस का नाम अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जा रहा है.

हाल ही में अलेक्जेंडर ने नताशा के साथ जिम से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। वीडियो में उन्होंने नताशा को “दोस्त” कहा, लेकिन फैंस को दोनों के बीच कुछ खास नजर आ रहा है|

हालांकि नताशा और अलेक्जेंडर की तरफ से अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन उनकी साथ की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए काफी संकेत दे रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles