भ्रष्टाचार के आरोप में ACB की बड़ी कार्रवाई: राजस्व उप निरीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी

Khabarnama Desk: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने नामकुम अंचल के राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने रांची, गुमला और औरंगाबाद के कुल चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें से एक ठिकाना रांची के मोरहाबादी क्षेत्र में राम कृष्ण मिशन के पास स्थित राजेश कुमार का आवास है।

ACB की इस कार्रवाई का मकसद भ्रष्टाचार से जुड़े साक्ष्य जुटाना और आरोपी के खिलाफ ठोस आधार तैयार करना है। रांची के अलावा, गुमला और औरंगाबाद में भी छापेमारी जारी है। इस दौरान राजेश कुमार के घर और अन्य संपत्तियों से दस्तावेज, नकदी और अन्य अहम साक्ष्य मिलने की संभावना है।

यह छापेमारी भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। शिकायतें मिली थीं कि राजेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित की है। इन आरोपों की पुष्टि के लिए एसीबी ने यह कदम उठाया है।

फिलहाल छापेमारी की प्रक्रिया जारी है और टीम सभी संभावित सबूतों को खंगाल रही है। इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:झारखंड कैबिनेट बैठक: 18 अहम फैसलों पर लगी मुहर

यह भी पढ़ें: फिर से प्रशासनिक कार्य की जिम्मेदारी लेंगी IAS पूजा सिंघल, निलंबन हुआ रद्द

यह भी पढ़ें: केंद्र से मिले 1300 करोड़ डकार गई झारखंड की हेमंत सरकार, बीजेपी ने बड़े घोटाले का लगाया आरोप

यह भी पढ़ें:झारखंड में बनेगा एक और RIMS, हेमंत कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

यह भी पढ़ें:  महाकुंभ 2025: आस्था और अर्थव्यवस्था का अद्भुत संगम, 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles