Khabarnama Desk : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी दिखने लगा है। 24 जनवरी को झारखंड के अलग-अलग जिलों में 14.2 किलो का LPG सिलेंडर विभिन्न कीमतों पर बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी या कमी का सीधा असर गैस सिलेंडर की कीमतों पर पड़ता है, जिससे आम लोग रसोई गैस के लिए ज्यादा खर्च कर सकते हैं।
इंडियन ऑयल द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, झारखंड के 17 जिलों में 14 किलो का गैस सिलेंडर 860.50 रुपए का मिलेगा। हालांकि, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में यह सिलेंडर सबसे सस्ता 842.50 रुपए में उपलब्ध है। वहीं, हजारीबाग और कोडरमा में सिलेंडर की कीमत 862 रुपए है। रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में भी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है।
| जिला का नाम | LPG सिलेंडर की कीमत |
| बोकारो | 860.50 रुपए |
| चतरा | 859.50 रुपए |
| देवघर | 860.50 रुपए |
| धनबाद | 860.50 रुपए |
| दुमका | 860.50 रुपए |
| पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) | 842.50 रुपए |
| गढ़वा | 860.50 रुपए |
| गिरिडीह | 860.50 रुपए |
| गोड्डा | 860.50 रुपए |
| गुमला | 860.50 रुपए |
| हजारीबाग | 862.00 रुपए |
| जामताड़ा | 860.50 रुपए |
| खूंटी | 860.50 रुपए |
| कोडरमा | 862.00 रुपए |
| लातेहार | 860.50 रुपए |
| लोहरदगा | 860.50 रुपए |
| पाकुड़ | 860.50 रुपए |
| पलामू | 860.50 रुपए |
| रामगढ़ | 862.00 रुपए |
| रांची | 860.50 रुपए |
| साहिबगंज | 860.50 रुपए |
| सरायकेला-खरसावां | 843.00 रुपए |
| सिमडेगा | 860.50 रुपए |
| पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) | 852.00 रुपए |





