रांची से चलेगी 2 नई ट्रेनें… जानें कहां के लिए

Khabarnama Desk : झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रांची से दो नई ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होने वाला है। इनमें से एक वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो रांची से भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी तक जाएगी। दूसरी ट्रेन रांची से जयपुर के लिए सीधी चलेगी। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को इन दोनों ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेजा है।

पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर तक रांची से मदार जंक्शन के बीच चलायी गई स्पेशल ट्रेन बहुत सफल रही थी और यात्रियों की संख्या भी अधिक रही थी। इसे देखते हुए रेलवे ने इसे फिर से चलाने का प्रस्ताव भेजा है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भारतीय रेलवे ने अत्याधुनिक और आरामदायक बनाया है। इसका उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाना है। अब रेलवे स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों की योजना पर काम कर रहा है। एक ट्रेन रांची से पुरी के बीच भी चलाने की संभावना है। इस तरह, रांची से पटना, कोलकाता और बनारस के बाद पुरी और जयपुर तक भी वंदे भारत ट्रेन का फायदा मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles