JMM का सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग जुड़े

Khabarnama Desk : रांची जिले के मांडर प्रखंड में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में JMM के जिला संयोजक मंडली सदस्य धर्मेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। उनका स्वागत फूल-माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर किया गया। इस दौरान संयोजक सदस्य मुर्शीद अमीरी के नेतृत्व में मांडर के चटवाल पंचायत के 500 से अधिक महिला और पुरुषों ने JMM की सदस्यता ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग सदस्यता फॉर्म भरने के लिए जुटे और सभी ने पार्टी की विचारधारा और उद्देश्यों के बारे में जानकारी ली।

धर्मेन्द्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में आस्था रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर पार्टी का हिस्सा बने हैं। उन्होंने बताया कि JMM का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाना है, ताकि पार्टी का विस्तार हर क्षेत्र में समान रूप से हो सके। उन्होंने बताया कि हर घर में दो-दो सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और आने वाले समय में JMM एक मजबूत स्थिति में पहुंचेगा।

इसके अलावा, धर्मेन्द्र सिंह ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार की योजनाओं को भी रेखांकित किया और अपील की कि इन योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस मौके पर शाहबाज अंसारी, मुर्शीद अमीरी, सेराज अंसारी, फिरोज अंसारी, सहदेव मंडी, जानकी देवी, संती देवी, सायों देवी, रबीना खातून, अपशाना, प्रवीण सजमुल, नेसा अंसारी, मुख्तार अंसारी, नेयमत अंसारी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles