झारखंड के 35 नगर निकायों ने ओबीसी सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपा

Khabarnama Desk : झारखंड के कुल 48 नगर निकायों में से 35 नगर निकायों ने 28 फरवरी तक ओबीसी सर्वेक्षण पूरा कर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं, 13 नगर निकायों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। राज्य के 15 जिलों में 30 नगर निकायों ने ओबीसी सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। इनमें धनबाद, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, चतरा, दुमका, पाकुड़, रामगढ़, जामताड़ा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम और गढ़वा के नगर निकाय शामिल हैं।

इसके अलावा, तीन जिलों गोड्डा, साहेबगंज और सरायकेला-खरसावां में आठ में से पांच नगर निकायों ने सर्वे पूरा कर रिपोर्ट सौंप दी है। इन जिलों के तीन निकायों में सर्वेक्षण अभी जारी है और रिपोर्ट 3 मार्च तक सौंपने का दावा किया गया है। वहीं, रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर और खूंटी जैसे छह जिलों में एक भी नगर निकाय में ओबीसी सर्वे का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इन जिलों ने 10 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया है।

लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में ओबीसी मतदाताओं की संख्या महत्वपूर्ण है, जहां कुल 43,070 मतदाताओं में से 17,798 ओबीसी मतदाता हैं, जो कुल मतदाताओं का 41.32% हैं। इसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 6,856 मतदाता शामिल हैं, जो कुल मतदाताओं का 15.92% हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles