पत्नी की ह*त्या के बाद शव के टुकड़े झील में फेंके, जाने इस वजह से पति ने उठाया ये कदम…

Khabarnama Desk: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास रंगारेड्डी जिले के मीरपेट इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सेना से रिटायर्ड गुरु मूर्ति (45) ने अपनी पत्नी वेंकट माधवी (35) की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े किए, उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला, और फिर झील में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

गुरु मूर्ति आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का रहने वाला है। सेना से रिटायर होने के बाद वह हैदराबाद के डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मीरपेट के न्यू वेंकटेश्वरा नगर कॉलोनी में रहता था।

गुरु मूर्ति और उसकी पत्नी वेंकट माधवी के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। 18 जनवरी को गुरु मूर्ति ने माधवी के लापता होने की सूचना उसके परिवार को दी। माधवी के परिजनों ने मीरपेट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस दौरान गुरु मूर्ति ने पुलिस और परिवार के सामने अनजान बनने का नाटक किया और पत्नी की तलाश में सहयोग भी दिखाया।जांच के दौरान पुलिस को गुरु मूर्ति के बर्ताव पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। फिर  उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उनके बीच हुए झगड़े के बाद उसने माधवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद फिर उसने  शव को टुकड़ों में काटा और प्रेशर कुकर में उबाला। इसके बाद उसने इन टुकड़ों को झील में फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झील से सबूत इकट्ठा करने की कोशिश की। पुलिस ने गुरु मूर्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : 9 साल की बच्ची के पेट में दर्द,ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स भी रह गए यह देख कर दंग…

यह भी पढ़ें : सावधान ! कही नकली चायपत्ति की चाय तो नहीं पी रहे आप ?

यह भी पढ़ें : जलगांव रेल हादसा: पुष्पक एक्सप्रेस में अफवाह ने ली 11 जानें, 40 घायल 

यह भी पढ़ें : फरार हुए Youtuber मनोज दे ! उनकी लग्जरी कार ने मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें :  हेमंत सरकार का तोहफा: झारखंड के पारा शिक्षकों के मानदेय में 4% वृद्धि, एरियर भी मिलेगा

Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago