रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप, सोनिया -राहुल पर FIR की मांग

Khabarnama Desk : जनजाति सुरक्षा मंच की महिला प्रमुख अंजली लकड़ा के नेतृत्व में एसटी-एससी थाना में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया। मंच का आरोप है कि 31 जनवरी 2025 को संसद के बजट सत्र के अभिभाषण के बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को “बोरिंग” कहा, जबकि सोनिया गांधी ने उन्हें “गरीब महिला”, “असहाय”, “लाचार”, “थकी हुई महिला” कहकर संबोधित किया।

जनजाति सुरक्षा मंच का आरोप
जनजाति सुरक्षा मंच ने इसे एक सुनियोजित साजिश बताया और कहा कि एक अनुसूचित जनजाति की आदिवासी महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मंच के अनुसार, यह न केवल राष्ट्रपति का अपमान है बल्कि आदिवासी समाज का भी अपमान है, जिसे अब जनजाति समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

पुलिस जांच में जुटी
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आवेदन देने वाला प्रतिनिधिमंडल
इस आवेदन को दर्ज कराने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में रवि मुंडा, संदीप उरांव, मोनू लकड़ा, आशीष लिंडा, कृष्ण मुंडा, अशोक खलखो, रवि लकड़ा, रोशन मुंडा, प्रदीप लकड़ा, सतीश तिग्गा, दिगंबर बेदिया, जुगल किशोर बेदिया, हिंदवा उरांव, बंधना मुंडा और सोमा उरांव शामिल थे।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

5 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

5 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

5 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

5 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

5 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

5 months ago