सेना के जवानों के हैरतअंगेज करतब, एक बार जरूर देखना चाहेंगे आप

Khabarnama Desk :  झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को भारतीय सेना के पूर्वी कमान के अलंकरण समारोह की पूर्व संध्या पर शौर्य संध्या का आयोजन किया गया। बूटी मोड़ स्थित झारखंड वॉर मेमोरियल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सेना के जवानों ने हैरतअंगेज युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में दो हेलीकॉप्टरों ने तिरंगे और पूर्वी कमान के झंडे का फ्लाई पास्ट किया, जबकि अन्य दो हेलीकॉप्टरों से जवानों पर पुष्प वर्षा की गई। सेना के जवानों द्वारा दिखाए गए राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

जवानों के हैरतअंगेज करतब

– 21 मद्रास रेजिमेंट ने ‘मदर ऑफ मार्शल आर्ट’ के माध्यम से युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।
– नॉर्थ ईस्ट वॉरियर टीम ने तलवारबाजी, भाले पर नंगे शरीर खड़े होने और बॉडी बिल्डिंग का अद्भुत प्रदर्शन किया।
– 22 सिख रेजिमेंट ने पारंपरिक गटका कला का प्रदर्शन कर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए।
– पट्टी बांधकर तलवार से कद्दू काटना और मटके फोड़ने जैसे प्रदर्शन देख लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए।
– रेडियम लगी पोशाक में जवानों के बैंड डिस्प्ले ने अंधेरे में अलग ही रोमांच पैदा किया।

मिलिट्री बैंड ने बढ़ाया जोश

मिलिट्री बैंड ने “सुनो गौर से दुनिया वालों…” और “ऐ मेरे वतन के लोगों…” की धुन बजाकर दर्शकों में जोश भर दिया। बड़े स्क्रीन पर सेना के जवानों के कठिन परिस्थितियों में किए जाने वाले अभियानों की झलक भी दिखाई गई।

वीरता सम्मान समारोह आज
बुधवार को पूर्वी कमान का अलंकरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें 42 सैन्य कर्मियों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार से नवाजा जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी वीर सैनिकों और विशिष्ट सैन्य इकाइयों को सम्मानित करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles