Categories: झारखण्ड

ASI ने SP को पत्र लिखकर तीन दिन की छुट्टी मांगी, आरोप अधिकारियों पर शोषण का

Khabarnama Desk : झारखंड के सरायकेला खरसांवा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ASI (Assistant Sub Inspector) ने एसपी को पत्र लिखकर कहा कि उसे तीन दिन की छुट्टी चाहिए, क्योंकि उसे DGP, DIG और SP के खिलाफ कोर्ट में केस करना है। यह पत्र उसने उसी SP को लिखा, जिसके खिलाफ उसे केस करना है। ASI का नाम शुभंकर कुमार है, जो RIT थाना में पोस्टेड हैं। उन्होंने अपने आवेदन में आला अधिकारियों पर शोषण और मनमाने रवैये का आरोप लगाया है।

क्या है मामला?

शुभंकर कुमार ने आरोप लगाया कि वह कई बार छुट्टी की मांग कर चुके थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि साल 2024 में उन्हें आकस्मिक और क्षतिपूर्ति अवकाश का एक भी दिन नहीं दिया गया, जिसके कारण उनकी छुट्टियां बर्बाद हो गईं। उन्होंने कई बार अधिकारियों को चिट्ठियां लिखी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस वजह से वह मानसिक तनाव में आ गए हैं और अब उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में केस करने का फैसला लिया है।

अन्य कारण

शुभंकर कुमार का कहना है कि यह मामला लंबे समय से चल रहा है। उन्होंने कई मौकों पर छुट्टी मांगी, जैसे बेटे के जन्मदिन, काली पूजा और भतीजी की शादी के लिए, लेकिन उन्हें हर बार छुट्टी से मना कर दिया गया। इस शोषण और असंवेदनशीलता के कारण वे अब कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह मामला पुलिस विभाग के भीतर की असुविधाओं और अधिकारियों के रवैये को उजागर करता है।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari
Tags: ASI

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago