Categories: स्वास्थ

सावधान ! कही नकली चायपत्ति की चाय तो नहीं पी रहे आप ?

Khabarnama Desk: चाय हमारे देश में एक ऐसा पेय है जिसे लगभग हर व्यक्ति पसंद करता है। सुबह की शुरुआत हो या दिनभर की थकान, चाय ही राहत देती है। लेकिन क्या होगा अगर आपकी पसंदीदा चाय में खतरनाक मिलावट हो? हाल ही में लखनऊ में यूपी STF और फूड डिपार्टमेंट की छापेमारी में नकली चायपत्ती बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां केमिकल और पत्थर मिलाकर चायपत्ती बनाई जा रही थी।

नकली चायपत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़

लखनऊ के फैजुलगंज इलाके में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 10 लाख रुपये की नकली चायपत्ती जब्त की गई। यह चायपत्ती सस्ती क्वालिटी की चाय में रंग और केमिकल मिलाकर तैयार की जाती थी। इसके बाद इसे ब्रांडेड नामों से पैक कर बाजार में बेचा जाता था। फैक्ट्री से 11 हजार किलो नकली चायपत्ती, सिंथेटिक रंग, सैंडस्टोन और कई खतरनाक केमिकल बरामद किए गए।

नकली चाय का स्वास्थ्य पर असर

मिलावटी चाय आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इसमें मिलाए गए केमिकल और पत्थर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे लीवर, किडनी और दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह कैंसर, एलर्जी, हाइपरटेंशन और पाचन समस्याएं भी पैदा कर सकती है।

चायपत्ती की शुद्धता कैसे जांचें?

1. फिल्टर पेपर टेस्ट: चायपत्ती को गीले कागज पर फैलाएं। अगर धब्बे दिखें, तो यह मिलावटी हो सकती है।

2. रंग और खुशबू: अच्छी चाय हल्की महक और चमकीले रंग की होती है।

3. उबली चाय का रंग: अच्छी चाय का रंग लाल या सुनहरा होता है, जबकि घटिया चाय गहरे भूरे रंग की होती है।

बाजार में नकली चाय कैसे पहुंच रही है?

इस फैक्ट्री के पकड़े जाने के बाद यह सवाल उठा कि बिना जीएसटी और बिल के इतनी बड़ी मात्रा में चायपत्ती बाजार तक कैसे पहुंची। खाद्य विभाग इसकी जांच कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन से डीलर इसमें शामिल थे।

नकली चाय से बचने के उपाय

1. ब्रांडेड और प्रमाणित चाय खरीदें।

2. चाय की क्वालिटी पर ध्यान दें।

3. सस्ती चाय से बचें।

यह भी पढ़ें : जलगांव रेल हादसा: पुष्पक एक्सप्रेस में अफवाह ने ली 11 जानें, 40 घायल 

यह भी पढ़ें : फरार हुए Youtuber मनोज दे ! उनकी लग्जरी कार ने मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें :  हेमंत सरकार का तोहफा: झारखंड के पारा शिक्षकों के मानदेय में 4% वृद्धि, एरियर भी मिलेगा

Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

5 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

5 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

5 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

5 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

5 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

5 months ago