बाहुबली ने किया सरेंडर…

Khabarnama Desk : बिहार के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मोकामा गोलीकांड से जुड़े इस मामले में पटना पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उन पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।

इससे पहले, मोकामा गोलीकांड के एक और आरोपी सोनू सिंह ने भी पुलिस के दबाव में पंचमहला थाने में सरेंडर किया। सोनू पर मारपीट, घर पर ताला लगाने और गोलीबारी के आरोप हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा, अनंत सिंह के करीबी रोशन सिंह को भी हिरासत में लिया गया है।

बीते बुधवार को पंचमहला थाने के नौरंगा गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और मुखिया उर्मिला सिन्हा के बेटे सोनू-मोनू के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई थी। इस घटना के दौरान अनंत सिंह वहीं मौजूद थे। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं और इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की है।

गौरतलब है कि अनंत सिंह, जिन्हें ‘छोटे सरकार’ कहा जाता है, 2020 में आरजेडी के टिकट पर मोकामा से विधायक चुने गए थे। वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्व उनकी पत्नी नीलम देवी कर रही हैं। अनंत सिंह पहले भी आर्म्स एक्ट मामले में 10 साल की सजा काट चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles