Khabarnama desk : भूपल साहू की हत्या से आक्रोशित लोगों ने पंडरा से लेकर रातू तक सभी व्यावसायिक संस्थानों को बंद करा दिया है, कृषि बाजार को भी बंद कराया जा रहा है। वहीं आक्रोशित।लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया है। वर्तमान में पंडरा रोड में आवागमन बाधित है।
राजधानी रांची में गुरुवार सरेशाम एक जूता दुकानदार का गला रेत डाला गया। दुकानदार का नाम भूपल साहू था। वह चटकपुर के सरना टोली का रहने वाला है। भूपल का दुकान ‘विशाल फुटवेयर’ पंडरा ओपी क्षेत्र में रवि स्टील के पास है। बता दें कि दुकान में उसका गला रेतकर अपराधी फरार हो गये। वारदात की फैली खबर के बाद इलके में तहलका मच गया। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान भूपल साहू को अस्पताल ले गयी। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। हत्या के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है और अपराधी भी अब तक पुलिस की गरफ्त से बहार है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…