Khabarnama Desk : झारखंड में पुलिस सेवा से जुड़े 17 DSP को IPS रैंक में प्रोन्नत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य में फरवरी से DG रैंक के अधिकारियों की संख्या में कमी आने की वजह से ये जरूरी कदम उठाया जा रहा है। संबंधित प्रस्ताव फाइनल हो चुका है और जल्द ही इन अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे जाएंगे।
वर्तमान में झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की संख्या 145 है। हालांकि, इनमें से कई 2021 और 2022 बैच के IPS ट्रेनिंग पर हैं। झारखंड कैडर में पुलिस सेवा से IPS में प्रोन्नति के लिए केवल नौ पद खाली हैं।
वहीं आपको बताते चलें कि झारखंड में फिलहाल DG रैंक के पांच अधिकारी हैं, जिनमें से 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह और 1992 बैच के आईपीएस आरके मलिक 31 जनवरी 2025 को रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद DG रैंक के अधिकारियों की संख्या घटकर तीन रह जाएगी, जिनमें अनुराग गुप्ता, अनिल पाल्टा और प्रशांत सिंह शामिल हैं।
आईपीएस रैंक में प्रोन्नति के लिए जिन 17 DSP के नाम भेजे जाने की तैयारी है, उनमें शामिल अधिकारी हैं:
शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, दीपक कुमार-1, मजरूल होदा, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, रोशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाइक, क्रिस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाइक और समीर कुमार तिर्की।
हालांकि, इनमें से दो DSP पर CBI द्वारा चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जो उनके प्रमोशन में परेशानी खड़ा कर सकते है।
इससे पहले 2023 में झारखंड पुलिस सेवा के 24 डीएसपी को IPS रैंक में प्रमोट किया गया था।
1993 बैच के आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया, जो सेंट्रल डेप्युटेशन पर CRPF में IG एडमिन के रूप में तैनात हैं, जनवरी 2025 में झारखंड लौटेंगे। उन्हें पहले DG रैंक में प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया था।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…