UPI यूजर्स के लिए बड़ा झटका: Google ने शुरू की फीस वसूली, पेमेंट करने पर कटने लगे चार्ज

Khabarnama Desk : UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। अब UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करना पूरी तरह से फ्री नहीं रहेगा। Google Pay ने इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है, जिसमें अब पेमेंट करने पर शुल्क लिया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल Google Pay से पैसे ट्रांसफर करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है, लेकिन जब UPI के जरिए बिल पेमेंट किया जाएगा, तो 0.50 से 1.00 फीसदी का शुल्क वसूला जाएगा।

पहले UPI के जरिए किसी भी तरह के पेमेंट पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब UPI एग्रीगेटर्स, जैसे कि Google Pay, इस शुल्क की शुरुआत कर चुके हैं। इसका असर जल्द ही अन्य एग्रीगेटर कंपनियों पर भी देखने को मिल सकता है।

भारत सरकार ने इस बारे में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन पिछले बजट में सरकार ने UPI सब्सिडी को 2000 करोड़ रुपये से घटाकर 437 करोड़ रुपये कर दिया था, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि UPI अब मुफ्त नहीं रहेगा।

Google Pay ने पहले से ही मोबाइल रिचार्ज के लिए शुल्क लेना शुरू कर दिया था, और अब यह शुल्क अन्य सेवाओं पर भी लागू होने लगा है। हाल ही में, Google Pay ने बिजली बिल के भुगतान के लिए 15 रुपये की सुविधा शुल्क लिया था। यह शुल्क क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर लिया गया था।

इस बदलाव के बाद, UPI का इस्तेमाल पहले की तरह सस्ता नहीं रहेगा, और यूजर्स को अब कुछ सेवाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago