Khabarnama Desk : बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में करणवीर मेहरा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विवियन डीसेना को हराकर न केवल इस सीजन का खिताब जीता, बल्कि 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम की। करणवीर की जीत से उनके फैंस और परिवार बेहद उत्साहित हैं।
फिनाले में छह प्रतियोगियों ने जगह बनाई थी—ईशा सिंह, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना। मुकाबले की शुरुआत में ईशा सिंह, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा घर से बाहर हो गए। टॉप 3 में रजत दलाल ने जगह बनाई लेकिन टॉप 2 में नहीं पहुंच सके।
करणवीर ने 6 अक्टूबर को इस सीजन की शुरुआत की और कई उतार-चढ़ाव के बाद खुद को साबित किया। विवादों, आलोचनाओं और चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी चुम दरांग के साथ दोस्ती और समर्थन ने दर्शकों का दिल जीता। फिनाले में चुम ने कहा था, “ट्रॉफी घर ही आनी चाहिए,” और करणवीर ने वाकई इसे सच कर दिखाया।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…