बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025: 12 लाख से अधिक छात्र, नया ड्रेस कोड और गाइडलाइंस जारी

Khabarnama Desk: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 2025 में होने वाली यह परीक्षा पूरे राज्य में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस बार 12वीं की परीक्षा के लिए 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए हैं।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की शुरुआत 1 फरवरी, 2025 से होगी और परीक्षा 15 फरवरी, 2025 को समाप्त होगी। इस परीक्षा का आयोजन पूरे बिहार राज्य में 1677 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में बैठने के लिए कुल 12,92,313 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें लड़कियां: 6,41,847 और लड़के: 6,50,466 , लड़कों की संख्या लड़कियों से थोड़ी ज्यादा है।

पटना जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 75,917 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें लड़कियां: 37,174 और लड़के: 38,743

पिछले सालों में परीक्षा केंद्र में जूते और मोजे पहनकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन इस बार ठंड को देखते हुए बिहार बोर्ड ने इस नियम में ढील दी है। 1 फरवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक छात्रों को जूते और मोजे पहनने की अनुमति दी गई है। 5 फरवरी के बाद नियमों की फिर से समीक्षा की जाएगी और आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए BSEB ने कुछ महत्वपूर्ण नियम जारी किए हैं।

1. समय की पाबंदी

सभी छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी होगा। देरी से आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

2. दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

3. परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय

प्रवेश सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा।परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9:00 बजे बंद हो जाएगा।प्रवेश दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा।परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएगा।

4. रिपोर्टिंग टाइम

सभी छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय का पालन करना जरूरी होगा। लेट आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

5. इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किताबें, नोट्स और अन्य अध्ययन सामग्री कैलकुलेटर, लॉग टेबल और किसी भी प्रकार के संचार उपकरण

सुरक्षा और अनुशासन के कड़े इंतजाम

बिहार बोर्ड ने परीक्षा में नकल रोकने और अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। पुलिस और प्रशासन की सख्त निगरानी होगी। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles