बिहार बोर्ड का एडमिट कार्ड जारी…

Khabarnama Desk : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2025 के लिए इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों को यह एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों या कॉलेजों के प्रमुखों से प्राप्त करना होगा। संस्थान प्रमुखों को BSEB द्वारा प्रदान किए गए यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।

इसके अलावा, BSEB ने पहले ही कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। कक्षा 10 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को secondary.biharboardonline.com वेबसाइट पर जाना होगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर उम्मीदवार अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगइन करें, जिनमें स्कूल यूजर आईडी नंबर और पासवर्ड शामिल हैं।
  • अब उम्मीदवार कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड देखने के लिए सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

5 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

5 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

5 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

5 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

5 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

5 months ago