Khabarnama Desk : बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव, निर्मल कुमार (2011 बैच), को स्थानांतरित करते हुए रोहतास के सासाराम नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव सहिला (2018 बैच) को स्थानांतरित कर प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बना दिया गया है।
साथ ही, गृह विभाग ने चार पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला भी किया है। विशेष सुरक्षा दल (SSB) के डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह को बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी, विधि-व्यवस्था शाखा का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, मनोरंजन भारती को बीसैप-14, पटना का डीएसपी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, मो. आदिल बेलाल को बीसैप-10 और राकेश रंजन को बीसैप-5 का डीएसपी नियुक्त किया गया है।
यह तबादला शनिवार की देर शाम गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से हुआ। इस कदम से प्रशासन में विभिन्न पदों पर बदलाव किए गए हैं, जो राज्य के विकास और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…