Khabarnama Desk : बिहार पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भारत और नेपाल में सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी कर रहा था। इस गिरोह के 24 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 10 भारतीय और 14 नेपाली नागरिक शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और ठगी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।
नेपाल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह ने एक ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए 304 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की थी। गिरोह का मुख्यालय काठमांडू में था, और वहां से भारत और नेपाल में पैसे का लेन-देन किया जा रहा था। आरोपियों ने सट्टेबाजी के लिए 8 से अधिक ऑनलाइन बेटिंग साइट्स का इस्तेमाल किया और व्हाट्सएप के जरिए भारत में एजेंट्स से संपर्क साधा।
नेपाल पुलिस के DSP काजी कुमार आचार्य ने बताया कि गिरोह के सदस्य ललीतपुर महानगरपालिका में दो किराए के मकानों में सट्टेबाजी चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में भारत के विभिन्न राज्यों से लोग शामिल हैं, जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…