Categories: राज्य

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष के बेटे का अपहरण, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की

Khabarnama Desk :  प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानी मंडी महावीरन गली से भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक कुमार अग्रवाल के 20 वर्षीय बेटे उत्कर्ष अग्रवाल का सोमवार को लापता होना एक गंभीर मामला बन गया है। उत्कर्ष जो कि यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज, झलवा में बीटेक का छात्र है, सोमवार को दोपहर 3 बजे घर लौटे और फिर ब्लैक टी-शर्ट व ब्लैक लोअर पहनकर शाम 4 बजे घर से बाहर निकल गए, लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटे।

काफी समय तक उसकी कोई खबर न मिलने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की, लेकिन जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने इस मामले में बताया कि पुलिस पूरी तत्परता से उसकी खोज कर रही है और जल्द ही उसका पता लगाया जाएगा।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago