Khabarnama Desk : दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की शानदार वापसी हो रही है, और आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। सिसोदिया ने हार स्वीकारते हुए कहा कि जंगपुरा ने उन्हें प्यार, मोहब्बत और समान दिया, लेकिन वे करीब 600 वोटों से पीछे रह गए। सिसोदिया काउंटिंग सेंटर छोड़कर चले गए हैं, हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।
सिसोदिया की हार से AAP को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वे पार्टी के मुख्य नेताओं में शामिल थे। इसके अलावा, नई दिल्ली सीट पर भी अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर BJP के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने बढ़त बनाई है, जिससे AAP के लिए यह बड़ी चिंता का विषय बन गया है। वहीं, कालकाजी सीट पर भी आतिशी पीछे चल रही हैं, जो AAP के लिए और भी बड़ा झटका है।
भा.ज.पा. ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत की है और केजरीवाल सरकार को कड़ी चुनौती दी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है, जबकि AAP नेता हार स्वीकार करने के साथ-साथ अपनी अगली रणनीतियों पर विचार कर रहे हैं।
यह चुनावी परिणाम यह दिखा रहे हैं कि दिल्ली की राजनीति में बदलाव आ सकता है, और BJP की यह एंट्री आने वाले समय में दिल्ली में सत्ता का खेल बदल सकती है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…