Khabarnama desk : साहिबगंज जिले के तलबड़िया गांव से 16 साल के सफियान मोमिन 2020 में अचानक गायब हो गए थे। पहले भी वह कुछ दिन के लिए लापता हुए थे, लेकिन इस बार वह वापस नहीं लौटे। परिवार ने बहुत कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अब, पांच साल बाद, सफियान का एक वीडियो बांग्लादेश में मिला, जिसमें वह मानसिक रूप से अस्वस्थ नजर आ रहे हैं। वीडियो में बांग्लादेश पुलिस अधिकारी उसे साफ-सुथरा करके नए कपड़े पहनाते हैं और उसे खाना देते हैं।
सफियान के परिवार का दिल टूट चुका था, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि उनका बेटा घर वापस लौटेगा। परिवार प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है। झामुमो सांसद विजय हांसदा ने आश्वासन दिया है कि वह सफियान को वापस लाने के लिए कोशिश करेंगे। सफियान के माता-पिता अब भी अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनका बेटा उनके पास होगा।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…