BPSC 70वीं प्रीलिम्स मार्कशीट जारी

Khabarnama Desk : BPSC यानी बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। 23 जनवरी को रिजल्ट घोषित किया गया था और अब उम्मीदवार अपनी मार्कशीट को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 3 लाख 28 हजार 990 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 21 हजार 581 उम्मीदवार सफल हुए। इसके बाद, BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा 15 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।

BPSC 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के कटऑफ मार्क्स भी घोषित कर दिए गए हैं। अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 91 अंक रखा गया है, जबकि अनारक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए 81 अंक है। अन्य वर्गों के लिए कटऑफ निम्नलिखित हैं:

ईडब्ल्यूएस – 83

ईडब्ल्यूएस महिला – 73

एससी – 70.33

एससी महिला – 55

एसटी – 65.33

एसटी महिला – 65.33

ईबीसी – 82

ईबीसी महिला – 69.33

बीसी – 84.67

बीसी महिला – 75

बीसीएल – 71.33

आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि लगभग 1,70,000 अभ्यर्थी, जिन्होंने कथित सरल प्रश्न-पत्र दिया था, 30 प्रतिशत अंक भी प्राप्त करने में असफल रहे। इसके अलावा, परीक्षा में 1409 ऐसे अभ्यर्थी थे जिनके अंक शून्य आये थे।

 

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago