Categories: झारखण्ड

ट्रक के नीचे से बचकर निकला बुम्बा मिश्रा

Khabarnama Desk : बुधवार देर रात जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर साइडिंग मोड़ के पास एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। तेज गति से आ रही 16 चक्का ट्रक के नीचे एक बाइक सवार, बुम्बा मिश्रा, जा घुसा। लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि बुम्बा मिश्रा को इस दुर्घटना में खरोंच तक नहीं आई। यह घटना एक प्रकार से मुहावरे “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई” को सही साबित करती है। बाइक ट्रक के नीचे फंस गई, लेकिन बुम्बा ट्रक के सामने उठकर खड़ा हो गया और किसी तरह से बच निकला।

घटना के बाद वहां पहुंचे लोगों ने बाइक और ट्रक की स्थिति देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। जब यह जानकारी मिली कि ट्रक का खलासी गाड़ी चला रहा था, तो माहौल और भी गंभीर हो गया। लोगों ने बड़े वाहनों की लापरवाही को लेकर गुस्सा जाहिर किया और ड्राइवर और खलासी पर आरोप लगाने लगे। इस दुर्घटना के कारण मुख्य मार्ग पर दोनों दिशा में जाम लग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पहले ट्रक को जब्त किया और फिर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद मुख्य मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चलने लगा।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago