Categories: झारखण्ड

चंपाई सोरेन ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा बताया

Khabarnama Desk : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया और इस पर राजनीतिक और सामाजिक नेताओं के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने भी बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और समावेशी बताया और इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट करार दिया। चंपाई सोरेन ने कहा कि इस बजट का उद्देश्य गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

उन्होंने विशेष रूप से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए आय बढ़ाने पर ध्यान देने की सराहना की। इसके साथ ही, मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में राहत मिलने को एक तोहफा बताया। बजट में कैंसर और अन्य जीवनरक्षक दवाइयों के साथ-साथ मेडिकल उपकरणों की कीमतों में कमी करने का निर्णय भी सराहनीय माना गया है। इसके अलावा, पीएम रिसर्च फेलोशिप और आईआईटी, नीट में सीटों की बढ़ोतरी से देश में कुशल इंजीनियरों और डॉक्टरों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में अग्रसर होने के लिए इस बजट को सराहा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

5 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

5 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

5 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

5 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

5 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

5 months ago