चंपाई सोरेन का मयूरभंज दौरा, सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे

Khabarnama desk : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज ओडिशा के मयूरभंज जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान, वे आदिवासी हो समाज की “हो गलांग कमिटी” द्वारा रायरंगपूर स्टेडियम में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ-साथ, वे मयूरभंज जिले के बिसोई प्रखंड के केसरगढ़िया गांव का भी दौरा करेंगे, जहां पिछले हफ्ते ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई थी। चंपाई सोरेन ने इस गांव में राहत एवं पुनर्वास कार्य शुरू करने के लिए कुछ कॉर्पोरेट्स के सहयोग से योजना बनाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आदिवासी समाज से जुड़ी मुद्दों पर हमेशा मुखर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने संथाल परगना के जामताड़ा में धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। उनका संकल्प है कि वे देशभर के आदिवासी समाज को एकजुट और संगठित कर व्यापक जन-आंदोलन चलाएंगे, जिसका समर्थन बढ़ता जा रहा है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago