Categories: झारखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक रूट में बदलाव

Khabarnama Desk : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 और 15 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। इस दौरान वे BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत करेंगी और फिर 15 फरवरी को दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली के आदेश पर रूप मैप जारी किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि 14 फरवरी को जिनकी फ्लाइट 4 बजे से 5:30 बजे के बीच है, वे साढ़े तीन बजे तक एयरपोर्ट पहुंचें। 15 फरवरी को एयरपोर्ट जाने वाले यात्री, जिनकी फ्लाइट 11 बजे से 1 बजे के बीच है, वे साढ़े 11 बजे तक पहुंचें। मैट्रिक और इंटर परीक्षार्थियों से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

महामहिम के दौरे के दरम्यान कुछ इस तरह से रहेंगे ट्रैफिक

  • 14 फरवरी : सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा
  • 14 फरवरी : दोपहर तीन बजे से रात के सात बजे तक तक शहर में छोटे मालवाहन वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा
  • 14 फरवरी : दिन के तीन बजे से छह बजे तक कांके, रातु, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर से मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली रोड से होकर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे
  • 14 फरवरी : दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग कम से कम करे
  • 14 फरवरी : कांके रोड, रातु रोड, कटहल मोड़, काठीटांड की ओर से शहर की ओर आने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड़, लालपुर चौक, कांटाटोली रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते हैं। आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है
  • 15 फरवरी : सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दिन पलामू , गढ़वा, लातेहार, गुमला की ओर से आने वाले बड़े वाहन काठीटांड, तिलता चौक से दायें मुड़कर रिंग रोड से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे
  • 15 फरवरी : जमशेदपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिनको पलामू की ओर जाना है, वे सभी रामपुर रिंग रोड चौक से बायें मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं
  • 15 फरवरी : हजारीबाग की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिसको पलामू, गुमला की ओर जाना हो, वे नेवरी (विकास) रिंग रोड चौक से बायें मोड़कर रामपुर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे
  • 15 फरवरी : पिठौरिया की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन कांके रिंग रोड चौक से दायें मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे
  • 15 फरवरी : कांके की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले सभी छोटी वाहन सुबह 09:30 बजे से सुबह 11:00 बजे तक रिंग रोड़ से होकर पिस्का मोड़, पंडरा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे
  • 15 फरवरी : रांची रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहन मेन रोड से होकर फ्लाई ओवर के नीचे से बहु बाजार होते हुए जा सकते हैं
  • 15 फरवरी : सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक कांके रिंग रोड से नेवरी रिंग रोड तक सडक का उपयोग कम से कम करें
  • 15 फरवरी : सुबह 09:30 बजे से 01:30 बजे तक नेवरी रिंग रोड से बीआईटी मोड तक सड़क का उपयोग कम से कम करें. बीआईटी मोड से बुटी मोड, कांटाटोली चौक, फ्लाईओवर, सिरम टोली चौक, सुजाता चौक, डोरंडा थाना चौक, हिनू चौक तक सड़क का इस्तेमाल कम से कम करें
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago