Categories: झारखण्ड

सिरमटोली सरना स्थल के पास फ्लाइओवर रैंप निर्माण को लेकर बवाल , 22 मार्च को रांची बंद का आह्वान

Khabarnama Desk : रांची के सिरमटोली सरना स्थल के समक्ष फ्लाइओवर के रैंप निर्माण को लेकर रविवार को विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान दो गुटों में झड़प और धक्का-मुक्की की घटना घटी, जिसमें एक न्यूज पोर्टल की महिला पत्रकार के साथ भी धक्का-मुक्की हुई।

एक गुट ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई और सोमवार को मुख्यमंत्री, आदिवासी मंत्रियों और विधायकों की शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया। इस दौरान 21 मार्च को मशाल जुलूस और 22 मार्च को रांची बंद का आह्वान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार समाधान नहीं करती, तो आदिवासी समाज स्वयं रैंप को तोड़ने का कार्य करेगा।

प्रेमशाही मुंडा और अन्य नेताओं ने सरकार की आलोचना करते हुए इसे आदिवासी समुदाय के अधिकारों का उल्लंघन बताया। पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने इस आंदोलन का समर्थन किया।

वहीं, केंद्रीय सरना समिति (अजय तिर्की गुट) ने 22 मार्च की बंदी का विरोध करते हुए इसे आदिवासी समाज को गुमराह करने की कोशिश बताया। स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है, और अगले दिनों में और अधिक आंदोलनों की संभावना जताई जा रही है।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago