Khabarnama Desk : रविवार देर शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के कांगलाडीह गांव पहुंचे, जहां उनके मामा के घर पर उनके मामा के बेटे के बच्चे का अन्नप्राशन समारोह आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पारिवारिक आयोजन में भाग लिया और परिवार के सदस्यों से मिलकर उनकी खुशियों में शरीक हुए।
इस खास मौके पर गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, और मुख्यमंत्री की मां रुपी सोरेन भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने अपने रिश्तेदारों से मिलकर उनका हाल-चाल पूछा और बच्चों को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कांगलाडीह गांव को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में रखा गया था। जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे और जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…