झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य जांच योजना

Khabarnama desk : झारखंड सरकार ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य जांच योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के लगभग 11 से 12 लाख मजदूरों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। योजना के लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा, जिसके जरिए 2 दर्जन से अधिक आवश्यक मेडिकल जांचें मुफ्त में की जाएंगी। इसमें ब्लड और बॉडी टेस्ट जैसे सीबीसी, ब्लड शुगर, यूरिन टेस्ट, चेस्ट एक्स-रे, ईसीजी, थायरॉइड प्रोफाइल, अल्ट्रासाउंड एब्डोमेन आदि शामिल हैं।

श्रम विभाग के तहत झारखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड इस योजना को संचालित करेगा। योजना पर तीन साल में कुल 470 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत श्रमिकों को गंभीर बीमारियों का समय पर इलाज मिलेगा, और उनका नियमित स्वास्थ्य चेकअप सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह पहल श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago