Categories: झारखण्ड

मिड-डे मील खाने से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग, 6 साल की बच्ची की मौत

Khabarnama desk : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जेटेया पंचायत स्थित नयागांव में मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना गुरुवार की है। प्राथमिक विद्यालय नयागांव ओड़िया स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील में दाल-चावल और आलू की सब्जी परोसी गई थी। खाना खाने के कुछ समय बाद ही बच्चों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए।

इस फूड प्वाइजनिंग की घटना में 6 साल की आयुषी गोप की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर सात बच्चों को तुरंत जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ब्रजमोहन हेस्सा की देखरेख में सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। एक बच्चे की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

स्थानीय सूत्रों की मानें तो इस घटना से करीब 20 बच्चे प्रभावित हुए हैं। कुछ बच्चों का इलाज चंपुआ के निजी अस्पताल में भी चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago