Categories: झारखण्ड

RPF की “ऑपरेशन अमानत” के तहत सराहनीय कार्रवाई: खोया हुआ सामान लौटाया

Khabarnama Desk : रांची रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक और सराहनीय कार्य करते हुए “ऑपरेशन अमानत” के तहत खोए हुए सामान को मालिक तक सुरक्षित पहुँचाया। 5 मार्च 2025 को ट्रेन संख्या 15662 (कामाख्या एक्सप्रेस) से एक नीले रंग का ट्रॉली बैग छोड़ने की सूचना मिली। तत्परता दिखाते हुए, RPF मुरी पोस्ट ने बैग की बरामदगी की और इसके स्वामित्व की पुष्टि करने के लिए शिकायतकर्ता से संपर्क किया।

शिकायतकर्ता सूरज कुमार (उम्र 34 वर्ष), जो न्यू जलपाईगुड़ी से बोकारो स्टील सिटी (BKSC) जा रहे थे, ने बताया कि गलती से उन्होंने अपना ट्रॉली बैग BKSC रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई।

RPF टीम ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए बैग को शिकायतकर्ता को लौटा दिया, जिसमें जेवरात और कपड़े थे, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹3,40,000/- (तीन लाख चालीस हजार रुपये) थी। सूरज कुमार ने RPF की टीम का धन्यवाद करते हुए उनकी त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया।

इस सफलता में प्रमुख योगदान देने वाले कर्मचारी थे

  • एएसआई – एम.के. जयस्वाल
  • हेड कांस्टेबल – प्रकाश कुमार
  • लैडी कांस्टेबल – शशि कुमारी
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago