झारखंड के IAS अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के जन्म प्रमाणपत्र पर विवाद,नगर निगम ने मांगी जांच रिपोर्ट !

Khabarnama Desk: झारखंड में आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के जन्म प्रमाणपत्र से जुड़ा मामला गंभीर विवाद में बदल गया है। पासपोर्ट कार्यालय में उनके बेटे के लिए प्रस्तुत जन्म प्रमाणपत्र की जानकारी में असंगतियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। राजीव रंजन ने पासपोर्ट के लिए अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र दिया और बाद में उसमें बदलाव का आवेदन किया। लेकिन तीन अलग-अलग प्रमाणपत्र होने और उनकी जानकारी में अंतर के कारण पासपोर्ट कार्यालय ने इसे गंभीर मामला बताया।

राजीव रंजन के बेटे के तीन जन्म प्रमाणपत्र हैं, जिनमें जन्मतिथि और जन्मस्थान अलग-अलग हैं|

पहला प्रमाणपत्र:
जन्मतिथि: 13 अक्टूबर 2013
जन्मस्थान: ऑफिसर्स कॉलोनी, रांची
जारी किया गया: 16 सितंबर 2017

दूसरा प्रमाणपत्र:
जन्मतिथि: 13 अक्टूबर 2015
जन्मस्थान: अशोक नगर, रांची
जारी किया गया: 11 जनवरी 2024

 तीसरा प्रमाणपत्र:
जन्मतिथि: 13 अक्टूबर 2017
जन्मस्थान: न्यू पुंदाग, रांची
जारी किया गया: 2017

पासपोर्ट कार्यालय ने जताई गंभीर आपत्ति

पासपोर्ट कार्यालय ने रांची नगर निगम से संबंधित दस्तावेजों की मांग की है। सवाल उठाया गया है कि पहले प्रमाणपत्र की जानकारी को कैसे गलत घोषित किया गया। साथ ही, 11 जनवरी 2024 को जारी प्रमाणपत्र को 5 जनवरी 2024 को सत्यापित करने की प्रक्रिया पर भी सवाल किया गया है। अब यह मामला नगर निगम और पासपोर्ट कार्यालय के बीच जांच का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ 2025 और साध्वी हर्षा रिछारिया: चर्चा का केंद्र अब जल्द ही शादी तय

यह भी पढ़ें :8वें वेतन आयोग का गठन: कर्मचारियों के लिए क्या है खास?

यह भी पढ़ें : JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, हो सकती है बोर्ड परीक्षा प्रभावित

यह भी पढ़ें : झारखंड में पेट्रोल कीमतों में बदलाव, जानिए और किन जिलों में हुई बढ़ोतरी….

यह भी पढ़ें:   मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे, CM योगी ने महाकुंभ में समस्याएं न होने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्रों की याचिका

यह भी पढ़ें:मंगनी लाल मंडल की RJD में वापसी की तैयारी…

यह भी पढ़ें:ISRO ने स्पेस डॉकिंग में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता, भारत का चौथा देश बनने की उपलब्धि

यह भी पढ़ें:खुशखबरी, कुंभ मेला में BSNL ने करवाई श्रद्धालुओं को फ्री डेटा और कॉलिंग सुविधा….

यह भी पढ़ें:बहराइच: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौ*त, 7 घायल

यह भी पढ़ें : सैफ़ अली ख़ान पर चाकू से हमला: चोरी की कोशिश के दौरान घायल

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे से भीषण हादसा, 100 की मौ*त, 7 घायल

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles