अंतरिक्ष में उगा लोबिया का पौधा: ISRO की बड़ी सफलता

Khabarnama Desk : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। सोमवार को इसरो ने बताया कि पीएसएलवी-सी60 मिशन के दौरान भेजे गए लोबिया के बीज अब अंकुरित हो चुके हैं और उनमें पहली पत्तियां निकल आई हैं। यह सफलता अंतरिक्ष आधारित पौध अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इसरो के अनुसार, यह प्रयोग विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में विकसित कॉम्पैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज (CROPS) के जरिए किया गया। यह एक स्वचालित मंच है, जिसे अंतरिक्ष के सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण वातावरण में पौधों को उगाने और उनके जीवन को बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

CROPS प्रणाली में लोबिया के बीजों को एक नियंत्रित और बंद वातावरण में उगाया गया। इस प्रणाली ने कई महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, सापेक्ष नमी, मिट्टी की नमी और तापमान पर लगातार नजर रखी। साथ ही पौधों की ग्रोथ को रिकॉर्ड करने के लिए नियमित रूप से तस्वीरें ली गईं।

यह प्रयोग अंतरिक्ष में खेती और जीवन बनाए रखने के लिए संभावनाओं की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इसरो की यह सफलता भविष्य में लंबी अंतरिक्ष यात्राओं और अन्य ग्रहों पर खेती के लिए राह खोल सकती है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago