Categories: झारखण्ड

रांची में मुख्यमंत्री और स्पीकर एकादश के बीच क्रिकेट मैच

Khabarnama desk : रांची के जेएससीए स्टेडियम में मुख्यमंत्री एकादश और स्पीकर एकादश के बीच क्रिकेट मैच चल रहा है, जो अब काफी रोचक होता जा रहा है। डुमरी विधायक जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आउट कर दिया, जबकि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने उनका कैच पकड़ा, जिससे मैच में रोमांच और बढ़ गया।

आज सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच हो रहा है। मुख्यमंत्री एकादश के कप्तान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं, जबकि वाइस कैप्टन प्रदीप यादव हैं। मुख्यमंत्री एकादश की टीम में कुमार जयमंगल सिंह, इरफान अंसारी, विकास मुंडा, अमित महतो, आलोक सोरेन, अरूप चटर्जी, राजेश कच्छप, संजीव सरदार, भूषण बाडा, दशरथ गगरई, समीर मोहंती और जगत मांझी शामिल हैं। टीम मैनेजर संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर हैं।

स्पीकर एकादश के कप्तान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो हैं, जबकि सीपी सिंह टीम के मैनेजर हैं। इस टीम में नवीन जायसवाल, आलोक चौरसिया, राज सिन्हा, अमित यादव, कुमार उज्जवल, शत्रुध्न महतो, प्रकाश राम, प्रदीप प्रसाद, जयराम महतो, निर्मल महतो, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, रौशन लाल चौधरी, सत्येंद्रनाथ तिवारी, जर्नादन पासवान और सरयू राय शामिल हैं।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago