Khabarnama Desk : बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले 31 वर्षीय प्रभु नारायण मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रभु नारायण मंडल एक जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे और महेंद्र सिंह धोनी के साथ सद्भावना कप में क्रिकेट खेल चुके थे। यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद प्रभु नारायण को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या का आरोप टीएनबी लॉ कॉलेज के छात्र संजीव झा पर है, जिसे पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि 2017 में संजीव झा एक फायरिंग मामले में जेल जा चुका था। उसी साल प्रभु नारायण ने संजीव की पिटाई की थी, जिससे दोनों के बीच रंजिश हो गई थी। पुलिस का मानना है कि हत्या का कारण कॉलेज के बगीचे से जुड़े 12 लाख रुपये के बकाया विवाद को भी हो सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
प्रभु नारायण के भाई सत्यम के अनुसार, “भारत-पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद प्रभु और संजीव बातचीत कर रहे थे। तभी संजीव वहां पहुंचा और अचानक पिस्टल निकालकर प्रभु के सीने में गोली मार दी।” गोली लगने के बाद प्रभु को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना के बाद पुलिस और सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के पिता और मृतक के भाई सत्यम से पूछताछ की है। डीएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…