नववर्ष के पहले दिन राजधानी के विभिन्न मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भीड़ सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक रही। शाम में भी भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की गई।
रांची पहाड़ी मंदिर के सचिव सह एसडीओ उत्कर्ष कुमार के अनुसार तड़के चार से शाम चार बजे तक करीब 98 हजार श्रद्धालुओं ने पहाड़ी बाबा के मुख्य मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके अलावा मेन रोड स्थित काली मंदिर, हनुमान मंदिर, सर्जना चौक स्थित राम मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही।
बाबा के जयकारे के बीच भक्तों ने अरघा सिस्टम से जलाभिषेक किया। ठंड के बावजूद भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के मुख्य द्वार के बगल से मुख्य मंदिर में जाने के लिए व्यवस्था की गई थी। भक्तों की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी कबीर बाबा, पिंटू सहित अन्य ने पूजा संपन्न करायी। शाम में मंदिर की साफ-सफाई कर बाबा का शृंगार किया गया।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…